उठाईगिरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर बिलासपुर पुलिस का ’’प्रहार’’ : पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में चार आरोपी गिरफ्तार, सायबर सेल की आधुनिक तकनिकी सहायता से प्राप्त हुई महत्वपुर्ण सफलता, योजनानुसार तगड़ी नाकेबंदी से भागने में विफल हो गये शातिर आरोपी

Advertisements
Advertisements
  • ए.सी.सी.यु. टीम बिलासपुर की प्रभावी कार्यवाही, घटना के बाद ए.सी.सी.यु. टीम द्वारा शहर के लगभग 300 से ज्यादा सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालने के बाद की गई संदिग्धो की पहचान
  • पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा पुर्व में ही इस तरह की घटना से निपटने के लिये योजनाबद्ध तरिके से नाकाबंदी करने जिले के समस्त थानो को अभ्यास कराया गया है
  • घटना मे प्रयुक्त 02 नग मोटर सायकल, चोरी की शत-प्रतिशत संपत्ति बरामद।
  • चारो आरोपियो के विरूद्ध पूर्व में जिला जाजपुर एवं जिला गंजाम (उडीसा) में लूट व चोरी के मामले दर्ज
  • बरामद संपत्ति:- सोने चांदी के आभूषण किमती 6 लाख रू, 03 नग मोबाईल फोन, 02 नग मोटर सायकल

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.06.24 के प्रातः 12.15 बजे करीब प्रार्थी जवाहर प्रसाद सोनी निवासी इमलीपारा सिविल लाईन बिलासपुर जिसकी डी.एल.एस. कॉलेज अशोक नगर सरकण्डा में माँ भवानी ज्वेलर्स बलौदा वाले के नाम से सोने चांदी की दुकान है। दूकान संचालक जवाहर प्रसाद सोनी आज सूबह जैसे ही दूकान खोलने पहुँच तो दूकान के ताला में लगे गंदगी को देखकर अपने हाथ में रखे सोने चांदी के आभुषणो से भरा बैग को अपने दुकान के सामने मोटर सायकल में रख दिया था व ताला में लगे गंदगी को साफ करने लगा उसी समय कोई अज्ञात व्यक्ति सोने चांदी के आभुषणो से भरा बैग चोरी कर ले गया रिपोर्ट पर उपरोक्त प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से), को दी गई जो मामले में तत्काल कार्यवाही करने व आरोपीयो को पकडने के निर्देश दिया गया जिस पर ए.सी.सी.यु. बिलासपुर एवं थाना सरकण्डा की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करने एवं जानकारी एकत्र करने  शहर में लगे 300 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया जिससे संदिग्धो का हुलिया एवं वाहन की बारिक जानकारी प्राप्त हुई इसी क्रम में संयुक्त टीम द्वारा पीछा करते हुये सायबर सेल बिलासपुर की तकनिकी सहयता से आरोपियो के सिरगिट्टी क्षेत्र में छिपे होने की पुखता जानकारी प्राप्त होने पर संयुक्त टीम द्वारा सावधानी पुर्वक योजनाबद्ध तरिके से घेराबंदी कर चारो आरोपियो को पकडा गया। सभी आरोपी एकसाथ करीबन 01 सप्ताह पुर्व चोरी करने के इरादे से उडीसा से बिलासपुर आये थे व आवास पारा सिरगिट्टी में मजदुरी के लिये बिलासपुर आना कहकर 2500 रू में मकान किराये मे लिये थे इसी दौरान घुम घुम कर 02 दिन पहले से अशोक नगर सरकण्डा के ज्वेलरी दुकान की रेकी कर घटना को अंजाम दिये थे चारो आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया है जिन्से लगातार पुछताछ जारी है, आरोपीयो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल एवं मामले में चोरी गये सोने चांदी के शत-प्रतिशत आभुषण बरामद किये गये है।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/ए.सी.सी.यू.) अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा सिद्धार्थ बघेल, प्रभारी ए.सी.सी.यू. निरी. राजेश मिश्रा, उप निरी. अजहररूद्दीन, प्रभाकर तिवारी (ए.सी.सी.यू.), कृष्णा साहू थाना सरकण्डा, प्र.आर. शोभित कैवर्त, देवमुन सिंह पुहुप, आतिश पारिक आर. तरूण केशरवानी, मुकेश वर्मा, विकास राम, तदबीर पोर्ते, विरेन्द्र गंधर्व, सत्य पाटले, राघवेन्द्र साहू, नवीन एक्का, बोधुराम कुम्हार, निखील रॉव जाधव, संजय यादव, प्रशांत व ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।

आरोपी:-  01. दीपक प्रधान पिता स्व. पोत्राछ प्रधान उम्र 26 वर्ष निवासी दोसमनिया थाना जाजपुर (उडीसा)। 02. अर्जुन प्रधान पिता दुर्गाराव प्रधान उम्र 23 वर्ष निवासी दोसमनिया थाना कलिंग नगर जोगपुरा जिला जाजपुर (उडीसा)। 03. आर्यन उर्फ महेश प्रधान पिता सुकटा प्रधान उम्र 23 वर्ष निवासी डुकनी शाहपुर थाना कोलईचका जिला गंजाम (उडीसा)। 04. भोला प्रधान पिता लचना प्रधान उम्र 24 वर्ष निवासी दोसमनिया थाना कलिंग नगर जोगपुरा जिला जाजपुर (उडीसा)। के विरुद्ध थाना सकरण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.) – अपराध क्रमांक 666/24 धारा 379, 34 भा.द.वि. दर्ज।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!