कुनकुरी पुलिस द्वारा नये कानून लागू होने के अवसर पर पुलिस थाना में क्रियान्वयन समारोह का किया गया आयोजन, दी गई नये कानून की जानकारी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी: आज सोमवार 1 जुलाई 2024 से लागू हुए नवीन कानूनों के क्रियान्वयन हेतु कुनकुरी पुलिस थाना में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एसडीएम नंद जी पाण्डे, एसडीओपी विनोद मण्डावी, थाना प्रभारी सुनील सिंह, अधिवक्ता आद्याशंकर त्रिपाठी, कुनकुरी बार रूप के अध्यक्ष अधिवक्ता गोविंद हेडा, गजेन्द्र जैन, सुनील अग्रवाल, नपं अध्यक्ष अजेम टोप्पो के साथ नगर के गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए। 

समारोह में एसडीएम नंद जी पाण्डे, एसडीओपी विनोद मण्डावी, अधिवक्ता आद्याशंकर त्रिपाठी व अधिवक्ता गोविंद हेडा ने आज 1 जुलाई से लागु हो रहे नये कानून की जानकारी देते हुए उपस्थित जनों को बताया कि देश में पुराने तीन अपराधिक कानून आज दिनांक 01.07.2024 से बदल गये है। उनकी जगह नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो गया है। अब नए कानून के अन्तर्गत ही प्रकरण दर्ज होंगे। भारत के नए कानून, विशेष रूप से भारतीय न्याय संहिता, का उद्देश्य न्याय प्रणाली को और अधिक आधुनिक और प्रगतिशील बनाना है। पुराने कानून भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता, और इंडियन एविडेंस एक्ट को प्रतिस्थापित कर 03 नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लाए गए हैं।

इनका मुख्य उद्देश्य न्यायिक प्रक्रियाओं में तेजी और पारदर्शिता लाना है, जिससे हर नागरिक को त्वरित और निष्पक्ष न्याय मिल सके। नए कानूनों का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक को त्वरित और निष्पक्ष न्याय दिलाना है। भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के अनुसार यह सुनिश्चित किया गया है, कि न्यायिक प्रक्रियाएं अधिक प्रभावी और पारदर्शी हो। नये कानून के तहत त्वरित कार्यवाही से न केवल पीड़ित को समय पर न्याय मिलेगा, बल्कि समाज में यह संदेश भी जाएगा कि कानून और न्याय प्रणाली उनकी सुरक्षा और अधिकारों के लिए हमेशा तत्पर है।

कुनकुरी पुलिस न्याय की दिशा में हर संभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह नया कानून भारतीय समाज को एक न्यायपूर्ण, समान और सुरक्षित समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिसके तहत आज दिनांक 01.07.2024 को कुनकुरी पुलिस थाना में न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण, पुलिस स्टाफ, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों की उपस्थिति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, अधिवक्ताओं, पुलिस अधिकारियों द्वारा नए कानून के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। नए कानूनों का उद्देश्य आधुनिक न्याय व्यवस्था को लागू करना है। भारतीय दंड संहिता में पूर्व में कुल 511 धाराएं थी लेकिन भारतीय न्याय संहिता में 358 धाराएं सम्मिलित की गई है। अपराधिक कानून में बदलाव के साथ ही इसमें शामिल धाराओं का क्रम भी बदला गया है।

शुन्य में एफआईआर, ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने, एसएमएस या ईमेल के माध्यम से सम्मन भेजना और जघन्य अपराध की वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी करने जैसे प्रावधान नए कानून में अनिवार्य कर दिए गए हैं। नए कानून का मुख्य उद्देश्य अब आमजनों को त्वरित न्याय सुनिश्चित करवाना है। समारोह के अंत में थाना प्रभारी सुनील सिंह द्वारा सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। राष्ट्रगान के उपरांत समारोह का समापन किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!