गिरफ्तारी : लैलूंगा पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर.

गिरफ्तारी : लैलूंगा पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर.

July 11, 2024 Off By Samdarshi News

समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 11 जुलाई 2024 | पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर  थाने में महिला संबंधी आने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई शुरू की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 10 जुलाई 2024 को थाना लैलूंगा में महिला द्वारा दुष्कर्म की दर्ज करायी गई रिपोर्ट पर थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगडे द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर महिला उपनिरीक्षक मान कुंवर द्वारा एफआईआर और बयान लिया गया, पीड़िता ने बताया कि उसका पति अगस्त 2023 में बाहर काम करने गया था, ससुराल में बच्चों के साथ रहती थी। इसके ससुराल का जयलाल नागवंशी एक दिन अकेले पाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। महिला लोक-लाज से जयलाल नागवंशी के कृत्य किसी को नहीं बताई। उसके बाद जयलाल कई बार ससुराल में शारीरिक संबंध बनाया।

Advertisements