सिकल-संगवारी परियोजना के पर्यवेक्षण हेतु डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय जशपुर का किया दौरा

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 12 जुलाई 2024/ जिला चिकित्सालय में सिकल-संगवारी परियोजन के पर्यवेक्षण हेतु आज संगवारी से डॉ योगेश्वर, डॉ बैद्यनाथ और सामुदायिक चिकित्सा विभाग से डॉ आभा एक्का, डॉ नंदराज ने   जिला अस्पताल का दौरा किया।

डॉ. योगेश्वर ने सिकल सेल रोग के रोगियों की देखभाल के व्यावहारिक पहलुओं पर एक सत्र लिया और स्क्रीनिंग और निदान की पुष्टि, हाइड्रोक्सीयूरिया के उपयोग और संकटग्रस्त रोगियों में प्रारंभिक देखभाल पर चर्चा की। इस दौरान पीएचसी, सीएचसी और डीएच से पच्चीस डॉक्टर उपस्थित थे।

Related posts