महिला से अभद्रता कर दी धमकी : कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…..भेजा गया रिमांड पर.

समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 13 जुलाई 2024 | कल दिनांक 12 जुलाई 2024 को थाना कोतवाली में महिला द्वारा उसके घर के पास रहने वाले नवाब अली व शेख चांद अली पर अभद्रता करने और धमकी देने की लिखित शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध गैर जमानतीय धाराओं पर अपराध दर्ज कर आरोपी शेख चांद अली को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है, आरोपी नवाब अली फरार है।

महिला बताई है कि कुछ दिन पहले नवाब अली और शेख चांद अली दोनों मिलकर उसके घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगवाये थे। कैमरा की दिशा को इसके कमरे की तरफ होने पर चांद अली को CCTV  हटाने बोली, तब चांद अली कैमरा खराब है बताया था। दिनांक 11 जुलाई 2024 को पता चला कि सीसीटीवी कैमरा चालू है। चांद अली को CCTV लगाकर घर में तांक-झांक करते हो कहकर बोली तो दोंनो भाई अश्लील गाली-गलौच कर धमकी दिये। महिला ने जब घटना अपने पति को बताई तो चांद अली बेहद गंदी टिपप्णी किया, जिसकी लिखित शिकायत महिला द्वारा थाना कोतवाली में की गई।

Related posts