शराब परिवहन कर रहे आरोपी से 18 लीटर महुआ शराब और मोटर सायकल जप्त….मुखबिर की सूचना पर जूटमिल पुलिस ने की कार्यवाही.

समदर्शी न्यूज़. रायगढ़, 17 जुलाई 2024 | कल दिनांक 16 जुलाई 2024 के शाम थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक युवक मोटर सायकल एचएफ डिलक्स में ग्राम तरकेला की ओर से धनागर अवैध शराब बिक्री के लिए लेकर आ रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा सहायक उपनिरीक्षक भागीरथी चौधरी को हमराह स्टॉफ के साथ कार्यवाही के लिए धनागर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा तरकेला रोड में धनागर – बनसिया तिराहा के पास घेराबंदी कर हीरो एच.एफ.डिलक्स मोटर सायकल पर शराब परिवहन कर रहे व्यक्ति को पकड़ा गया।

पूछताछ पर व्यक्ति ने अपना नाम लेलिन संजय लहरे ऊर्फ संजु पिता स्व. रंजीत सिंह लहरे उम्र 36 वर्ष सा. ग्राम धनागर थाना कोतरारोड जिला रायगढ़ का रहने वाला बताया, जिसके कब्जे से पुलिस ने 03 नग प्लास्टिक पॉलीथीन में भरा हुआ 6-6 लीटर कुल 18 लीटर महुआ शराब कीमत 2400/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक CG-13 AA- 4977 (कीमत 30,000/- रूपये) को जप्त कर आरोपी के कृत्य पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 329/2024 धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है। शराब रेड कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक भागीरथी चौधरी, आरक्षक शशिभूषण साहू और आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ शामिल थे 

Related posts