जशपुर : टीबी उन्मूलन पर दिया गया प्रशिक्षण, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत वैधों किया गया जागरूक

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 18 जुलाई 2024/ पिरामल फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन  कार्यक्रम  के अंतर्गत् आज वनमण्डलाधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें  टी बी मुक्त पचायत कार्यक्रम के तहत् जशपुर एवं मनोरा विकासखण्ड के 14 परम्परागत प्रमाणित वैद्यो को टी.बी. बीमारी के लक्षण, जांच एवं उपचार के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

इस दौरान वैद्यो को कहा गया कि उनके पास आने वाले मरीजों में टी.बी.के लक्षण पाए जाने पर उन्हें नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में भेजें या स्वास्थ्य कार्यकर्ता से सम्पर्क उनकी जानकारी दे। सभी प्रकार की जांच शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में निः शुल्क है साथ ही चिन्हित स्वास्थ्य केंद्रों में जांच सुविधाएं उपलब्ध है। वैद्यो को जानकारी देते हुए बताया गया कि टी.बी. के रोगी छ माह की उपचार से पूर्ण स्वस्थ हो जाते हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!