जशपुर जिले में पशुओं को ब्रूसेलोसिस रोग से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान आज से प्रारंभ, टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए पशुपालको से किया गया आग्रह

Advertisements
Advertisements

4 फरवरी 2022 तक जिले में पशुओं को ब्रूसेलोसिस जैसी घातक बीमारी से बचाने हेतु लगाया जाएगा टीका

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. पशुओं को ब्रूसेलोसिस रोग से बचाने के लिए जिले में टीकाकरण अभियान का आज से प्रारंभ किया गया है। पशु पालन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रूसेलोसिस रोग गाय, भैंस, भेड, बकरी, सूकर, कुत्तों में ब्रूसेला नामक जीवाणु से होता है। यह रोग पशुओं से मनुष्यों में तथा मनुष्यों से पशुओं के संपर्क में आने से फैलता है। ब्रूसेलोसिस के कारण अधिकांश गाय एवं भैंस में सात माह की गर्भावस्था में गर्भपात हो जाता है, जिससे पशु पालक को बहुत आर्थिक हानि होती है। यह रोग लोक स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्याधिक हानिकारक है। गाय एवं भैंस में गर्भावस्था के अंतिम तिमाही में गर्भपात होना, समय से पूर्व कमजोर बछड़ा या बछिया होना, दुग्ध उत्पादन प्रभावित होना इस रोग के मुख्य लक्षण हैं।

ब्रूसेलोसिस टीकाकरण अभियान पूरे राज्य में आज से 04 फरवरी 2022 तक आयोजित किया जा रहा है। जिले में अभियान में 23000 पशुओं को टीका लगाने का लक्ष्य प्राप्त है, जिसमें 04 से 08 माह के बछियों को टीका लगाया जाएगा। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला जशपुर ने सभी पशु पालकों से अभियान को सफल बनाने तथा पशुओं को ब्रूसेलोसिस जैसी घातक बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण में विभाग का सहयोग करने का आग्रह किया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!