जशपुर : असंगठित कर्मकार प्रसूति सहायता योजना के अंतर्गत 201 पंजीकृत महिला श्रमिकों को किया गया है लाभान्वित

Advertisements
Advertisements

योजना के तहत 40 लाख 20 हजार रूपए आर.टी.जी.एस के माध्यम से किया गया है हस्तांतरित

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 26 जुलाई 2024/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में श्रम विभाग के द्वारा असंगठित कर्मकार प्रसूति सहायता योजना के तहत् कुल 101 पंजीकृत महिला श्रमिकों एवं असंगठित ठेका श्रमिक घरेलु महिला कामगार एवं हमाल प्रसूति सहायता योजना के तहत् पंजीकृत 100 महिला श्रमिक सहित कुल 201 महिला श्रमिकों को बीस हजार के मान से कुल 40 लाख 20 हजार रूपए आर.टी.जी.एस के माध्यम से हस्तांतरित किया गया है।

श्रम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने हेतु श्रम विभाग व लोक सेवा केन्द्र तथा व्हीएलई के माध्यम से दस्तावेजों के साथ पंजीयन करा सकते हैं। उक्त संबंध में अधिक जानकारी के लिए कल्याण अधिकारी ज्ञानवन्त पाण्डेय मोबाईल नम्बर 7999257119 एवं कल्याण निरीक्षक अभिषेक यादव मोबाइल नम्बर 9111122448 से सम्पर्क कर सकते हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!