लोयोला कॉलेज कुनकुरी में कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्र प्रेम की भावना का संचार

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज कुनकुरी, 27 जुलाई 2024/ कारगिल विजय दिवस पर लोयोला महाविद्यालय कुनकुरी में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रासेयो स्वयं सेवकों ने 26 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध पर मिले विजय पर शहीद हुए सेना के सभी जवानों और अधिकारियों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें सम्मान देने के लिए कारगिल विजय दिवस मनाया।

हर वर्ष लोयोला महाविद्यालय कुनकुरी में स्वयं सेवकों द्वारा 26 जलाई को विजय दिवस को शहीद सम्मान के रूप में मनाते हैं। इस वर्ष विजय का 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती होने के कारण खास है। ऐसे अवसर में भाग लेने वाले सैनिकों के गौरव और वीरता को जगाने के लिए कारगिल विजय विजय दिवस महाविद्यालय में मनाया गया।

लोयोला महाविद्यालय कुनकुरी के प्राचार्य डॉक्टर तेलेसफोर लकड़ा ने कारगिल युद्ध में शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की तथा वीर जवानों के अदम्य साहस तथा देश भक्ति और देश रक्षा के प्रति सम्मान व्यक्त किया। भारतीय सक्षम नेतृत्व की तत्परता एवं सेना के अतुल्य शौर्य और पराक्रम का सर्वाेच्च प्रदर्शन करने वाले वीरगति को प्राप्त कारगिल सैनिकों का स्मरण कराया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

लोयोला महाविद्यालय कुनकुरी के भूगोलविद डॉ दीनानाथ ने कारगिल विजय दिवस तथा 1999 के कारगिल युद्ध के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि टाइगर हिल पर भारतीय सैनिकों ने दुश्मन आतंकियों को कैसे धूल चटाई थी। आज हमें, यह याद करते हुए वीरगति को प्राप्त 527 पराक्रमी कारगिल सैनिकों को नमन करना है। बहुत विपरीत परिस्थितियों में भी जीत कैसे हासिल की जा सकती है समझाया।  

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!