जशपुर जिले में धान खरीदी केन्द्रों की समुचित व्यवस्था से किसान है संतुष्ट

Advertisements
Advertisements

धान बेचने में नहीं हो रही किसी प्रकार की कोई दिक्कत- किसान रविराज किंडो

समर्थन मूल्य में धान खरीदी होने से किसानो को मिल रही राहत-किसान दशरू राम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने से किसानों में उत्साह दिख रहा हैै। प्रशासन द्वारा खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए धान विक्रय की अच्छी व्यवस्था की गई है। टोकन व्यवस्था, समय पर बारदाना उपलब्ध होने से उन्हें धान विक्रय करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है। साथ ही केन्द्र में धान बेचने आए किसानों हेतु पेयजल, छांव सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिससे युवा एवं बुजुर्ग किसान प्रसन्नता पूर्वक धान विक्रय करते हुए नजर आ रहे है।

कुनकुरी विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र महुआटोली में अपना 50 क्ेिवटल धान बेचने आए युवा किसान रविराज किन्डो ने बताया कि उनकी लगभग 10 एकड़ कृषि भूमि है जहां वे धान सहित अन्य मौसमी फसल की उपज लेते है। उन्होंने बताया कि समिति प्रबंधको द्वारा केन्द्र में किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा जा रहा हैै। धान बेचने के लिए उन्हें टोकन पहले ही प्राप्त हो गया था, साथ ही समिति प्रबंधकों द्वारा समय पर बारदाने प्रदान किया गया। जिससे धान बेचने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई।

इसी प्रकार ग्राम ठेठेटांगर के किसान श्री दशरू राम जिला प्रशासन द्वारा खरीदी केन्द्र में किए गए सभी व्यवस्था से खुश नजर आए। 57 वर्षीय श्री दशरू राम केन्द्र में 110 बोरी धान विक्रय के लिए लाए थे। किसान दशरू कहते है कि केन्द्र में टोकन वितरण, बारदाना उपलब्धता होने से उनकी धान की तौलाई तुरंत हो गई। उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य में धान खरीदी होने से किसानों को काफी राहत मिली है साथ ही उन्हें इस बात की और खुशी है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत बोनस राशि उनके खाते में आएगा। उन्होंने बताया कि यह योजना काफी फायदेमंद है। पिछली बार दीपावली के समय बोनस की राशि मिलने पर उनके परिवार की त्यौहार की खुशी दुगुनी हो गई। धान विक्रय के लिए आए किसानों ने प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को किसानों के हितों को ध्यान में रखकर धान खरीदी के लिए किए गए समुचित व्यवस्था हेतु अपना आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!