पत्थलगांव सीएचसी में सिकल सेल मरीजों के लिए विशेष उपचार और परामर्श की व्यवस्था हुई प्रारंभ

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 05 अगस्त 2024/ स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पत्थलगांव में संगवारी संस्था द्वारा सिकल सेल मरीजों के लिए विशेष उपचार और परामर्श की व्यवस्था प्रारंभ किया गया। जिसमें संगवारी से जशपुर के जिला समन्वयक देवेश, संभागीय समन्वयक डॉ बैद्यनाथ और नर्स रीतू उपस्थित थे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से आज नजदीक के 16 मरीजों को उपचार एवं परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य केन्द्र में विशेष उपचार एवं परामर्श की व्यवस्था महीने के प्रथम सोमवार को सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही अन्य दिनों में भी मरीज उपचार और परामर्श ले सकते  हैं। इससे सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 9238940231 पर संपर्क भी किया जा सकता है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!