जागरूकता कार्यक्रम : कोतरारोड़ पुलिस ने किरोड़ीमल स्कूल के बच्चों को यातायात, साइबर फ्रॉड और महिला सुरक्षा पर दी जानकारी.

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 08 अगस्त 2024 / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर आज थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी किरोड़ीमल शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में चलित थाना के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में थाना कोतरा रोड़ के उपनिरीक्षक जे. एक्का, सहायक उप निरीक्षक हेमसागर पटेल, सहायक उप निरीक्षक कुसुम सिंह, प्रधान आरक्षक करूणेश राय ने छात्र-छात्राओं से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और उन्हें नवीन कानून और अपराधों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्रों को यातायात नियम, साइबर सुरक्षा और बच्चों/महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों से संबंधित नए कानूनों के बारे में जानकारी दी गई तथा पुलिस सहायता के लिए डॉयल 112 व थाना प्रभारी कोतरारोड़, पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर की जानकारी दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कानूनी जानकारी प्रदान करना और उन्हें उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था। स्कूल के अध्यापकगण ने पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से बच्चों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी ।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!