जशपुर जिले के 15 से 18 आयु वर्ग के सभी विद्यार्थियों का प्राथकिता से किया जा रहा टीकाकरण

Advertisements
Advertisements

संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर, पत्थलगांव के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, बगीचा के देव संस्कृति विद्या मंदिर सहित अन्य विद्यालयों के शत् प्रतिशत् पात्र विद्यार्थियों को लगाया गया कोविड का पहला टीका

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों का शत् प्रतिशत टीकाकरण हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व अमला पूरी मुस्तैदी से लगा हुआ है। जिले के सभी विकासखंडो के चयनित शासकीय व निजी उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर पात्र किशोर बालक बालिकाओं को कोविड का टीका लगाया जा रहा है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जशपुर विकासखंड के संकल्प शिक्षण संस्थान, पत्थलगांव विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मनोरा विकासखंड के हाई स्कूल ढेनगनी, बगीचा विकासखंड के देव संस्कृति विद्या मंदिर चुन्दापाठ, शासकीय हाई स्कूल छिछली अ, नोट्रेडम इंग्लिश मीडियम स्कूल जुरूडाड़, सेंट जोसेफ इंग्लिश मीडियम स्कूल सन्ना में 15 वर्ष से अधिक आयु के शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं का कोविड से बचाव हेतु प्रथम डोज का टीका लगाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अन्य सभी विद्यालयों के पात्र विद्यार्थियों का शत् प्रतिशत टीकाकरण जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। इस हेतु जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग सतत् प्रयासरत है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!