जशपुर जिले में अवैध धान के परिवहन पर सतत् की जा रही कार्यवाहीए संयुक्त टीम द्वारा दुलदुला में 45 बोरी अवैध धान किया गया जब्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए के जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में कुनकुरी एसडीएम श्री रवि राही के दिशा निर्देश में विगत दिवस दुलदुला विकासखण्ड में 45 बोरी अवैध धान परिवहन करते हुए जब्त किया गया है। तहसीलदार श्री लक्ष्मण राठिया ने बताया कि दुलदुला के श्री उमेश यादव द्वारा पिकअप वाहन से 45 बोरी लगभग 20 क्ंिवटल अवैध धान का परिवहन कर लाया     जा रहा था जिसे जब्त कर आगे की कार्यवाही किया जा रहा हैै।

उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए सभी सीमावर्ती चेक पोस्ट पर 24 घण्टे कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर उन्हें जिम्मेदारीपूर्वक अपना कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही कच्चे रास्तो एवं पगडंडियों पर भी नजर रखी जा रही है। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रो एवं बिचौलियों, कोचियों पर विशेष निगरानी रखा जा रहा है। अवैध धान के आवागमन पर रोक लगाने के लिए गोदामों का भौतिक सत्यापन करने सहित छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है।

Related posts