मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जशपुर जिले में विकास का नया अध्याय : बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम, सड़कों का बिछेगा जाल, विकास को मिलेगी गति, सिंचाई और सड़क निर्माण से बदलेगी ग्रामीण जीवनशैली

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर, 16 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव की सरकार के बने अभी सिर्फ आठ महीने ही हुए हैं। इतने कम समय में ही जिले में राज्य सरकार ने विकास की एक रूपरेखा बना कर उस पर काम करना शुरू कर दिया है। स्कूल व छात्रावास भवनों के निर्माण, सिंचाई व्यवस्था के लिए एनीकट, व्यपवर्तन, जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य, जलाशय, सी.सी.लाईनिंग कार्य, मुख्य एवं शाखा नहर के मरम्मत, पुराने पक्के कार्यों का सुधार, तालाब निर्माण और सड़कों का निर्माण, अस्पतालों के निर्माण सहित डॉक्टरों एवं अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति आदि कार्य प्राथमिकता के साथ किए जा रहे हैं।

किसी भी क्षेत्र में अगर एक बेहतर अधोसंरचना हैं। गांवों में अच्छी सड़क होने के साथ ही मुख्य मार्ग से जुड़ा हुआ हो तो वहां की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ती है। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर ही पत्थलगांव क्षेत्र में 15 सड़क, पुल-पुलिया के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इससे पहले भी जिले के अन्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके निर्माण हो जाने से आवागमन की सुविधा बढ़ने के साथ ही अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। लोक निर्माण विभाग मिली जानकारी के अनुसार राज्य शासन द्वारा विकासखंड पत्थलगांव के ग्राम एन.एच. 43 से बिच्छीकानी ढुढरूपारा से जमरगी तक मार्ग लंबाई 9.40 किमी. निर्माण कार्य हेतु 10 करोड़ 94 लाख 30 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसी तरह जिले के ग्राम पंचायत घोघरा चौक से फरसाटोली मेन रोड तक मार्ग लंबाई 1.00 किमी निर्माण हेतु 1 करोड़ 23 लाख 77 हजार रूपए, विकासखण्ड कांसाबेल के मेन रोड से सिकीपानी पहुंच मार्ग लम्बाई 1.40 किमी. पुल पुलिया सहित निर्माण कार्य हेतु  01 करोड़ 39 लाख 25 हजार रूपए, मुण्डाडीह से पगुराबहार पहुंच मार्ग लंबाई 0.9़0 कि.मी. निर्माण हेतु 1 करोड़ 53 हजार रूपए, ग्राम पंचायत झक्कड़पुर से सुकबासुपारा से शिवपुर पहुंच मार्ग लंबाई 2.80 कि.मी निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ 98 लाख 53 हजार रूपए, ग्राम पंचायत बेलडेगी के दर्रापारा से शेखरपुर मार्ग लंबाई 2.00 कि.मी. निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ 03 लाख 69 हजार रूपए, कांसाबेल के मेनरोड से बढ़नीझरिया पहुंच मार्ग लम्बाई 2.50 किमी पुल पुलिया सहित निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ 17 लाख 82 हजार रूपए,  कांसाबेल के दोकड़ा से सुखबासुपारा पहुंच मार्ग लम्बाई 2.70 किमी पुल पुलिया सहित निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ 75 लाख 52 हजार रूपए, तमता से चन्दागढ़ पहुंच मार्ग लम्बाई 2.70 कि.मी. निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ 20 लाख 79 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसी प्रकार से कांसाबेल के कोरंगा बस्ती श्याम घर से खैरवारटोली पहुंच मार्ग लंबाई 1.50 किमी. निर्माण हेतु 01 करोड़ 72 लाख 04 हजार रूपए, फरदबहार से झारगुण्डा पहुंच मार्ग लंबाई 2.10 किमी. पुल पुलिया सहित निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ 72 लाख 80 हजार रूपए, स्टेट हाईवे से पानबहार प्रतिक्षालय से मुक्तिधाम तक पहुंच मार्ग लंबाई 2.00 किमी पुल पुलिया सहित निर्माण कार्य हेतु 1 करोड़ 67 लाख 93 हजार रूपए, कांसाबेल के छुरीटोली से अलंगीझार पहुंच मार्ग लंबाई 1.10 किमी निर्माण कार्य हेतु 1 करोड़ 07 लाख 40 हजार रूपए, अम्बाकछार पहुंच मार्ग लंबाई 1.00 किमी पुल पुलिया सहित निर्माण कार्य हेतु 1 करोड़ 29 लाख 56 हजार रूपए और कांसाबेल के कोरंगा-बस्ती से गयारटोली पहुंच मार्ग लंबाई 2.20 किमी पुल पुलिया सहित निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ 63 लाख 09 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!