बलौदाबाजार तोड़फोड़ एवं आगजनी कांड में बड़ी कार्यवाही : भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव गिरफ्तार.

समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाजार-भाटापारा, 17 अगस्त / दिनांक 10 जून 2024 को बलौदाबाजार में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान घटित आगजनी एवं तोड़फोड़ की घटना में शामिल आरोपियों की धर-पकड़ कार्यवाही के क्रम में थाना सिटी कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 386/2024 धारा 153A, 501(1), 505(1)(B), 501(1)(C), 109, 120बी, 147, 148, 149, 186, 353, 332, 333, 307, 435, 436, 341, 427 भादवि एवं 03,04 सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धाराओं के तहत आज दिनांक 17 अगस्त 2024 को भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

आज दिनांक 17 अगस्त 2024 तक की स्थिति में बलौदाबाजार में तोड़-फोड़ एवं आगजनी की घटना में सम्मिलित कुल 179 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related posts