‘हमर पुलिस हमर संग’ जन जागरूकता कार्यक्रम : नवागढ़ पुलिस द्वारा थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम तुलसी के स्कूल में सामुदायिक पुलिसिंग का किया गया अयोजन.

समदर्शी न्यूज़ जांजगीर-चाम्पा, 20 अगस्त / वर्तमान समय पर बढ़ते अपराधों को दृष्टिगत् रखते हुए श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए ‘हमर पुलिस हमर संग’ कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 20 अगस्त 2024 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम का आयोजन निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़ द्वारा नवागढ़ क्षेत्र के अंतर्गत अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुलसी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग तथा घरेलु हिंसा, बाल विवाह, नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में एवं हमर बेटी हमर मान के बारे में जानकारी दी गई  तथा शराब पी कर वाहन नहीं चलाने, हेलमेट पहन कर मोटर सायकल चलाने, तीन सवारी बैठकर मोटर सायकल नहीं चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु अपील किया गया।

जिले के थाना क्षेत्र के सभी गांव में बीट सिस्टम बनाया गया है और गांव में दीवाल में पेंट से बिट अधिकारी एवं  कर्मचारी तथा थाना प्रभारी का नाम मोबाइल नंबर लिखा हुआ है। यदि गांव में किसी व्यक्ति के द्वारा जुआ, सट्टा खिलाता है तो तथा अवैध शराब बिक्री करता हो या अन्य कोई असामाजिक व्यक्तियों के द्वारा गलत काम करता है, जिसकी सूचना देने हेतु अपील की गई।

Related posts