कुनकुरी : स्वच्छता अभियान को गति देने नपं सीएमओ व अध्यक्ष ने किया मणि कंचन केंद्र (SLRAM) का निरीक्षण

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 24 अगस्त/ नगर पंचायत कुनकुरी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं अध्यक्ष अंजेम टोप्पो के द्वारा आज शनिवार को मणि कंचन केंद्र का निरीक्षण किया गया। स्व सहायता समूह की महिलाओं को समय से कार्य पर उपस्थित होने हेतु निर्देश दिया गया। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण उपाध्याय द्वारा बताया गया कि समूह की महिलाओं की जिम्मेदारी है कि नगर के सभी घरों से गीला कचरा एवं सूखा कचरा एकत्र कर सभी को मणि कंचन केंद्र में लाकर पृथक्करण किया जाना है।

सीएमओ के द्वारा बताया गया कि वार्डो से प्राप्त शिकायत के अनुसार स्व सहायता समूह की महिलाओं को जिम्मेदारी से कार्य करने हेतु निर्देश दिया गया, साथ ही समय मे अपने कार्य पर उपस्थित होने हेतु निर्देश दिया गया। लापरवाही किये जाने पर कार्यवाही की जायेगी। उक्त निरक्षण के समय अध्यक्ष अजेम टोप्पो, सीएमओ प्रवीण उपाध्याय, पीआईयू, विनय वर्मा, रघुनाथ सिंह भदौरिया आदि उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!