विधायक देवेन्द्र यादव, कांग्रेस नेताओं और सतनामी युवाओं की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस ने कुनकुरी में किया जेल भरो आंदोलन

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 26 अगस्त/ बलौदाबाजार मामले में कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव सहित कांग्रेस के नेताओं और सतनामी समाज के लोगो की गलत ढंग से की गयी गिरफ्तारियों के विरोध में युवा कांग्रेस ने जशपुर जिले के कुनकुरी में जिला स्तरीय जेल भरो आंदोलन कर विरोध प्रदर्शन किया। जिला भर से कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस नेतागण इस जेल भरो आंदोलन में शामिल हुये।

कार्यक्रम के प्रारंभ में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कुनकुरी बस स्टैण्ड में प्रदर्शन किया। जिसके बाद नारेबाजी करते हुए कन्या शाला चौक तक गये जहां पुलिस बल उन्हे दो डग्गा में भरकर पीडब्लूडी के रेस्ट हाउस पहूंचा। विश्राम गृह को अस्थायी जेल बनाया गया था। 64 युवा कांग्रेसियों ने इस आंदोलन में अपनी गिरफ्तारी दी। जिन्हंे कार्यवाही कर मुचलका पर छोड़ा गया।

कुनकुरी बस स्टैण्ड में जेल भरो आंदोलन को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि निर्दाेष लोगों की गिरफ्तारी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सरकार ने बदले की भावना से गलत कार्यवाही कर निर्दाेषांे की गिरफ्तारी की है। हमारे नेताओं पर झूठे अपराध पंजीबद्ध किये है। भाजपा सरकार ने सतनामी समाज के लोगों को बदनाम करने के लिये, सतनामी समाज के निर्दाेष लोगांे को जेल भेजने का काम किया। भाजपा सरकार ने सतनामी समाज में गलत वातावरण पैदा किया है। भाजपा की सरकार ने गलत तरीके से कार्यवाही की है लेकिन निर्दाेष लोगों की गिरफ्तारी बर्दाशत नही की जायेगा।

इस जेल भरो आंदोलन में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत साय, कार्यकारी अध्यक्ष संजय पाठक, मनोज सागर यादव, रवि शर्मा, अशोक ताम्रकार, सचिन बंग, विवेकानंद दास महंत, सहस्त्रांशु पाठक, मनमोहन भगत, अंकित गोयल, नीरज कठोतिया, प्रताप सिंह, वाल्टर कुजूर आदि सम्मिलित रहे।  

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!