सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनोरा में विशेष उपचार एवं परामर्श की व्यवस्था की गई प्रारंभ

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 29 अगस्त/ स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनोरा में संगवारी द्वारा सिकल सेल रोगियों के लिए विशेष उपचार एवं परामर्श की व्यवस्था प्रारंभ की गई। साथ ही सिकल रोगियों के बारे में बीपीएम से चर्चा की।

विशेष उपचार एवं परामर्श की व्यवस्था प्रारंभ के दौरान जिला समन्वयक देवेश, संभागीय समन्वयक डॉ. बैद्यनाथ, संगवारी से नर्स रीतू मंडल, अंबिकारपुर मेडिकल कॉलेज से डॉ. गंजेंद्र और डॉ. एन पर्यवेक्षण के लिए आए थे। इस अवसर पर डॉ. मीति और अन्य मेडिकल स्टाफ उपस्थित थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनोरा ओपीडी में 10 मरीजों ने परामर्श एवं उपचार लिया।

Related posts