सार्वजनिक स्थान पर लोगों को चाकू दिखाकर डराने धमकाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे : गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश.

समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 29 अगस्त / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28 अगस्त 2024 को सूचना मिली कि डीपूपारा तालाब के पास सार्वजनिक जगह पर एक व्यक्ति हाथ में एक तलवारनुमा धारदार चाकू लेकर तलवारनुमा चाकू को लहरा कर लोगों को डरा धमका रहा है।

जिसकी सूचना पर थाना तारबहार स्टॉफ मौके पर पहुंचा तो आरोपी पुलिस को देखकर भाग रहा था, जिसे घेराबंदी कर दौड़ा कर पकड़ा गया। आरोपी खिलेश यादव उर्फ गौरव यादव पिता रूपेश यादव सा. डीपूपारा थाना तारबाहर जिला बिलासपुर के कब्जे से एक नग धारदार तलवारनुमा चाकू को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

इस प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, हायक निरीक्षक गणेश राम महिलांगे, आरक्षक मुरली भार्गव, आरक्षक रूपलाल चंद्रा का विशेष योगदान रहा।

Related posts