छेड़खानी : घरघोड़ा पुलिस ने आरोपित को छेड़खानी और पोक्सो एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर.

समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 1 सितंबर / कल दिनांक 31 अगस्त 2024 को घरघोड़ा थाना में एक महिला अपनी लड़की के साथ हुई छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाना आयी। महिला के अनुसार उसकी बेटी ने घर लौटने के बाद बताया कि स्कूल का टीचर महेन्द्र खंडेल उसे गलत तरीके से स्पर्श कर गंदी बातें किया है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए, थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित तिवारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को इस घटना की सूचना दी। उनके मार्गदर्शन में निरीक्षक कमला पुसाम ने महिला की लिखित शिकायत पर अपराध क्रमांक 250/2024 धारा 74 बीएनएस 8 पोक्सो एक्ट के अंतर्गत एफआईआर दर्ज करवाई। पीड़िता से पूछताछ कर उसका बयान भी लिया गया।

Related posts