कुनकुरी नगर में धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने समिति का हुआ गठन, संतोष गुप्ता बने पूजा समिति के अध्यक्ष

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 3 सितम्बर/ सनातन धर्म समिति कुनकुरी के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले पर्व दुर्गा पूजा एवं दशहरा मनाने हेतु एक बैठक का आयोजन सनातन धर्मशाला में सोमवार की सायं में किया गया। बैठक की अध्यक्षता सनातन धर्म समिति के अध्यक्ष कैलाशनाथ गुप्ता द्वारा की गई। बैठक में इस वर्ष के आयोजन हेतु दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया।

बैठक में अध्यक्ष पद हेतु नाम प्रस्तावित किये गये जिसमें पूर्व दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष गुप्ता के साथ मनीष हेडा व अभिषेक अग्रवाल का नाम प्रस्तावित किया गया। सनातन धर्म स्थायी समिति के निर्णय पर संतोष गुप्ता के नाम पर सहमती प्रदान की गई। उपस्थित जनों ने निर्णय का स्वागत एवं समर्थन किया।

बैठक में सनातन धर्म समिति के अध्यक्ष कैलाश नाथ गुप्ता के साथ ईश्वर अग्रवाल, शिव कुमार बंग, राधेश्याम जिंदल, विनित जिंदल, सुरेश त्रिपाठी, राजेश अग्रवाल, श्याम सुंदर बंग, मनोज अग्रवाल, इंदर हेड़ा आदि उपस्थित रहे।

इस वर्ष पुनः दुर्गा पूजा आयोजन समिति का अध्यक्ष बनाये जाने पर अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पर्व न केवल हमारे धार्मिक विश्वासों का प्रतीक है बल्कि हमारे सामाजिक जीवन में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दुर्गा पूजा मात्र एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा उत्सव है जो हमें एकजुट करता है, हमारे बीच प्रेम और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है। माँ दुर्गा की उपासना हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है। यह हमें सदाचारी बनने, कर्मठता और निष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

इस वर्ष भी हम सभी मिलकर दुर्गा पूजा को और भी धूमधाम से मनाने जा रहे हैं। इस पर्व को सफल बनाने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की जा रही है। इस योजना में पंडाल निर्माण, मूर्ति स्थापना, धार्मिक आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता जैसे विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है। उन्होने सभी से अपील की है कि आप इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। पंडाल में आएं और माँ दुर्गा के दर्शन करें। इस वर्ष का दुर्गा पूजा हम सभी के लिए एक यादगार पर्व बने। आइए मिलकर इस पर्व को सफल बनाएं और माँ दुर्गा के आशीर्वाद से अपने जीवन को सुखमय बनाएं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!