मुख्यमंत्री के प्रयास से जशपुरवासियों को श्रीराम दर्शन का सौभाग्य : 204 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ जशपुर 10 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम प्रभु श्री राम के दर्शन लिए निरंतर जा रहा हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिले से भी श्रद्धालु आज रवाना हुए। जशपुर जिले के सभी 8 विकास खंड से लगभग 204 श्रद्धालुओं को आज अम्बिकापुर के लिए रवाना किया गया है। वहां से ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना होंगे।

जशपुर विकास खंड से जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राजकपूर भगत ने हरी झण्डी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए बस रवाना किया गया। श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान भोजन तथा अयोध्या में रूकने एवं अन्य सभी प्रकार से बेहतर व्यवस्था की गई है,  ताकि सभी श्रद्धालुगण खुशी-खुशी दर्शन कर सके। वही सभी तीर्थ यात्रियों ने श्री रामलला दर्शन योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हर वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण और जनपद सीईओ जशपुर लोकहित भगत, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

श्री रामलला दर्शन योजना एक ऐसी पहल है जिसके तहत लोगों को अयोध्या धाम जाकर भगवान राम के दर्शन करने का अवसर मिलता है। यह योजना आम लोगों के लिए भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करने और धार्मिक स्थल की यात्रा करने का एक सुनहरा मौका प्रदान करती है।

योजना में भाग लेने के लिए आपको स्थानीय प्रशासन या धार्मिक संगठनों से संपर्क करना होगा। वे आपको योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे और आपको आवेदन करने की प्रक्रिया बताएंगे। अधिक जानकारी के लिए आप अपने स्थानीय प्रशासन या धार्मिक संगठनों से संपर्क कर सकते हैं। आप इंटरनेट पर भी इस योजना के बारे में खोज सकते हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!