समदर्शी न्यूज़ जशपुर,12 सितम्बर/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम नरियलडॉड़ निवासी मनमती बई डबरी के पानी में डुबने से 23 अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पति जगेश्वर राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
कांसाबेल में डूबने से हुई मौत, कलेक्टर ने पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता दी
