चौकी करहीबाजार पुलिस द्वारा जुआ खेलने वाले तीन जुआरियों को किया गया गिरफ्तार, जुआ एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

समदर्शी न्यूज़ बलौदाबाजार-भाटापारा, 16 सितंबर / ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत पुलिस चौकी करहीबाजार द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले असमाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा जैसे अंवैधानिक कार्यों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में दिनांक 15 सितंबर 2024 को चौकी करहीबाजार पुलिस टीम द्वारा ग्राम राजपुर में जुआ खेलते तीन जुआरिओं को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से नगदी ₹1140 एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया। आरोपी जुआरियों के विरूद्ध पुलिस चौकी करहीबाजार में धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Related posts