दुर्घटना ब्रेकिंग: एनएच 43 पर बस व कार में हुई टक्कर, तीन गंभीर घायल

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज,

कुनकुरी. एनएच 43 पर नगर से लगभग 6 किलोमीटर दूर ग्राम महुवाटोली में रात्री लगभग 8 बजें बस और कार में हुई भीषण टक्कर में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। जिन्हे कुनकुरी के निजी अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के उपरांत रेफर किये जाने की प्रारंभिक जानकारी प्राप्त हुई है। दुर्घटना में कुनकुरी आजाद मोहल्ला निवासी महताब आलम, इमरान आलम व तबरेज अंसारी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ से जशपुर की ओर जा रही वासुदेव बस क्रमांक सीजी 13 क्यू 0791 से कुनकुरी से महुवाटोली ढाबा जा रही कार क्रमांक सीजी 15 सीक्यू 1200 की टक्कर हो गई जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कई मीटर दूर तक घिसट कर दूर गड्ढ़े में जा गिरी।  

Related posts