जशपुर पुलिस ने मनाया विजयादशमी पर्व : परंपरागत शस्त्र-पूजन कर जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह ने दी पर्व की शुभकामनाएं !

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 12 अक्टूबर / विजयादशमी पर्व पर पुलिस लाईन जशपुर, थाना-चौकी में शस्त्र पूजन किया गया। एसपी जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने शनिवार 12 अक्टूबर 2024 को विजय दशमी पर्व पर अपनी परम्परा के अनुसार पुलिस लाईन जशपुर में विधि-विधान से शस्त्र पूजन करते हुये माँ दुर्गा की पूजा एवं आरती के उपरान्त तलवार से प्रतीकात्मक कद्दू के रूप में बकरे की बलि दी। एसपी श्री सिंह ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं जिलेवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए पुलिस बल को कर्तव्यपरायणता के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। शस्त्र पूजा पश्चात् रायफल से हर्ष फायर किया गया। 

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!