जशपुर: प्राकृतिक आपदा में मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

जशपुर, 15 अक्टूबर/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम सिरीटोली निवासी शिवकुमार यादव का तालाब के पानी में डुबने से 21 मार्च 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता भरत राम यादव राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts