जशपुर जिले में विधि के प्रचार-प्रसार के लिए पैरालीगल वॉलिन्टियर्स हेतु आवेदन आमंत्रित

इच्छुक व्यक्ति 20 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला विधिक सेवा प्रधिकरण जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधि के प्रचार-प्रसार के लिए पैरालीगल वॉलिन्टियर्स का चयन किया जा रहा है। इस हेतु जशपुर एवं तालुका विधिक सेवा समिति कुनकुरी, पत्थलगांव, बगीचा में पैरालीगल वॉलिन्टियर्स के लिए इच्छुक व्यक्ति से 20 मार्च 2023 तक आवेदन आमंत्रित की गई है। वॉलिन्टियर्स के लिए शैक्षणिक योग्यता 12 उर्त्तीण निर्धारित की गई है। साथ ही कम्प्यूटर की जानकारी रखने वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Related posts