श्रीमती कलावती शुक्ला के निधन पर जशपुर विधायक ने किया शोक व्यक्त.

जशपुर, 20 अक्टूबर / सकरडेगा की मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता और महिला शक्ति श्रीमती कलावती शुक्ला के आकस्मिक निधन पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने शोक व्यक्त किया है। श्रीमती भगत ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए परिवार को इस दुःख की घड़ी में दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

श्रीमती भगत ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता व महिला शक्ति श्रीमती कलावती शुक्ला का निधन क्षेत्रवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है। इनका योगदान सदैव याद रखा जायेगा। गत दिवस मधुमक्खी ने इन पर हमला कर दिया था, जिसमें गंभीर रूप से घायल हो जाने पर इन्हें उचित उपचार हेतु रांची रिफर किया गया। जहां इन्होंने अंतिम सांसे ली। ईश्वर इनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और दु:ख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को हिम्मत प्रदान करे, ईश्वर से प्रार्थना करती हूं। जशपुर विधायक ने इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़े होने की बात भी कही है।

error: Content is protected !!