वन्य प्राणी शिकार हेतु ज़ीआई तार में विद्युत प्रवाहित करने वाले दो आरोपी जेल दाखिल

डॉग स्क्वाड दल द्वारा ग्रामीणों को वन्य प्राणी शिकार से दूर रहने दी गई समझाईश

बलौदाबाजार-भाटापारा 20 अक्टूबर 2024/ वन्य प्राणी शिकार हेतु जंगल में ज़ी.आई. तार फैलाकर विद्युत प्रवाह करने वाले दो आरोपी को वन अमला एवं सुरक्षा श्रमिकों द्वारा रंगे हाथों पकडा गया एवं गिरफ्तार कर उप जेल बलौदाबाजार भेजा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वनमंडलाधिकारी के निर्देशानुसार शुक्रवार को सोनाखान एवं नवागांव परिवृत के कर्मचारियों एवं सुरक्षा श्रमिकों के द्वारा रात्रि गस्त के दौरान परिसर भुसडीपाली के कक्ष क्रमांक 240 में वन्य प्राणी शिकार हेतु जी.आई. तार फैलाकर विद्युत प्रवाहित किया जा रहा था जिसे कर्मचारियों एवं सुरक्षा श्रमिकों के द्वारा रात्रि करीब 9 बजे विद्युत प्रवाह को बंद किया गया।आरोपी को पकड़ने हेतु मौके पर छिपकर निगरानी कर रहे थे। रात्रि करीब डेढ़ बजे ग्राम सलिहाभाठा निवासी श्यामलाल बिंझवार एवं ग्राम चिखली के शिवप्रसाद बिंझवार को जी.आई.तार निकालते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी कर उप जेल बलौदाबाजार भेजा गया।

डॉग स्क्वाड दल द्वारा आस पास के ग्राम गिधपुरी,मेटकुला, पकरीद में भ्रमण कर लोगों को वन एवं वन्य प्राणी सुरक्षा के संबंध में जानकारी दिया गया। किसी भी प्रकार के शिकार जैसी गतिविधि में शामिल नहीं रहने की समझाईश दी गई। इसके साथ ही वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा लगातार गश्त किया जा रहा है और लोगों को वन्य प्राणियों से सावधान रहने, किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर वन कर्मचारी को सूचित करने कहा जा रहा है।

error: Content is protected !!