जशपुर, 24 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम छिछली ‘अ‘ निवासी जगसाय भगत का आकाशीय बिजली से 17 अगस्त 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी कृपा बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
जशपुर: आकाशीय बिजली से हुई मौत पर प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता दी
