जशपुर : एसडीएम फरसाबहार ने कोनपारा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

सभी पंजीकृत किसानों से प्राथमिकता से धान खरीदी करने के दिए निर्देश

जशपुर 7 दिसंबर 24/ कलेक्टर रोहित व्यास के दिशा निर्देश में फरसाबहार एसडीएम श्री आर एस लाल ने विगत दिवस कोनपारा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया और व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने सभी पंजीकृत किसानों का प्राथमिकता से धान खरीदी करने के निर्देश दिए हैं। और किसानों को समय पर टोकन देने के लिए कहा है। अब तक कितने किसानों ने धान बेचा है इसकी भी जानकारी ली।

Related posts