स्मृतिनगर में देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा : स्पा सेंटर बना सेक्स रैकेट का अड्डा ! स्पा के कमरों से पकड़े गए ग्राहक और महिलाएं, पुलिस की दबिश, संचालक समेत छः गिरफ्तार.

दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि स्मृतिनगर जुनवानी स्थित लोरेंजो स्पा एवं ली वेलनेस स्पा सेंटर के संचालकों द्वारा संगठित रूप से अवैध धन लाभ अर्जन हेतु स्पा में मसाज के नाम पर लड़कियों से देह व्यापार करवाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक IUCAW पदम् श्री तंवर के निर्देशन में पुलिस द्वारा उप पुलिस अधीक्षक IUCAW के नेतृत्व में महिला थाना एवं स्मृतिनगर की टीम गठित कर पॉइंटर नियुक्त कर उसकी निशानदेही पर लोरेंज़ो स्पा एवं ली वेलनेस स्पा में दबिश दिया गया। मौके पर ली वेलनेस स्पा के संचालक धनेश्वर सेन एवं लोरेंजो स्पा के मैनेजर पवन पांडे की उपस्थिति में स्पा सेन्टर को चेक किया गया, दोनों स्पॉ में संगठित रूप से बाहर की महिलाओं को रख कर ग्राहकों को बुलाकर देह व्यापार कराया जाना पाया गया। मौके पर दोनों स्पा के मैनेजर एवं संचालक के कब्जे से देह व्यापार से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री, कण्डोम एवं ग्राहकों के विवरण से संबंधित रजिस्टर एवं अन्य सामग्री जब्त किया गया। तलाशी के दौरान लोरेंजो स्पा के रूम में ग्राहक 1. गौरव कोठारी पिता किशोरी लाल कोठारी निवासी दुर्ग एवं (2). रचित दास पिता प्रदीप कुमार दास को आपत्तिजनक हालत में पाया गया।

इसी प्रकार ली वेलनेस स्पा के कमरे से ग्राहक संतोष कुमार पिता लक्ष्मण प्रसाद एवं (2) अब्बास अली पिता हुकुम मियाँ को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है।

Related posts