नगर पालिका जशपुर के सौंदर्यीकरण के लिए फोरम की पहली बैठक संपन्न : जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भी फोरम में जशपुर के विकास कार्यों के लिए अपनी बात रखी

जशपुर 11 जनवरी 25/ नगर पालिका परिषद् जशपुर नगर के सभाकक्ष में आज जशपुर फोरम की प्रथम बैठक का आयोजन कलेक्टर रोहित व्यास की उपस्थिति और विधायक श्रीमती रायमुनी भगत की अध्यक्षता में बैठक रखी गई। सर्व प्रथम कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा जशपुर फोरम के गठन के उदेश्य के बारे में विस्तार से कार्य संरचना, कार्य योजना, संचालन गतिविधियों के बारे में उपस्थित जनप्रतिनिधियों चेबर ऑफ कार्मस के सदस्यों, आम नागरिकों को इसकी जानकारी दी गई। विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने भी जशपुर फोरम के आगामी कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी।

तपश्चात् बैठक के मूल एजेण्डा पर चर्चा कि गई जिसमें मुख्यतः तरणताल स्वीमिंग पूल का संचालन, रणजीता स्टेडियम का संचालन तथा इण्डोर स्टेडियम का संचालन नगरपालिका द्वारा किये जाने पर विस्तार से चर्चा की गई जैसे नई कमेटी का गठन, नई दरों का निर्धारण, संचालन की कार्यायोजना तथा समय का निर्धारण के संबंध में विचार किया गया। रणजीता स्टेडियम में घास लगाये जाने पर भी विचार किया गया।

कलेक्टर ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों, चेबर ऑफ कार्मस, युवाओं से जशपुर को कैसे सुन्दर व स्वच्छ बनाये जाने के संबंध में अपने विचार मंच के समक्ष रखने को कहा। सभी ने अपने अपने विचार व सुझाव रखे गये जिस पर भी विस्तार से चर्चा कि गई।

शहर विकास में क्या क्या कर सकते है इस संबंध में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, प्रियंवदा सिंह जुदेव सदस्य राज्य महिला आयोग, कृष्ण कुमार राय, ओमप्रकाश सिन्हा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रजनी प्रधान ने अपनी अपनी सुझाव दिये, प्राप्त सुझाव एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशा अनुरूप नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा शहर विकास के लिए स्वीकृत किये गये कार्यों पर भी चर्चा की गई। हाईटेक बस स्टैण्ड निर्माण, आडिटोरियम निर्माण, बांकीनदी रिवर फ्रंट डेवलपमेंट निर्माण, तालाब का सौदर्याकरण, बी.टी.आई मैदान का जीर्णधार कार्य के विषय पर चर्चा किया गया, बस स्टैण्ड में हाईमास्क लाईट लगाने, चौपाटी निर्माण के लिए स्वीकति हेतु प्रस्ताव भेजने का सुझाव दिया गया। प्रशासक एवं अनुविभागीय अधिकारी ओंकार यादव द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

बैठक में ओमप्रकाश सिन्हा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री राधेश्याम राम, रजनी प्रधान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, राजेश गुप्ता, फैजान सरवर खान, नीतु गुप्ता, पिंकी लकड़ा, गणेश साहू, मालती भगत, अंजेला खेस्स, सतीश वर्मा, हिमांशु वर्मा, संतोष सिंह, विनोद मिश्रा, सतेन्द्र सिंह, अमर वर्मा, अभय सोनी प्रशासक एवं अनुविभागीय अधिकारी ओंकार यादव, योगेश्वर उपाध्याय मुख्य नगरपालिका अधिकारी, अशिमा विश्वास उप अभियंता, जगेशवर चौहान, प्रभात सिंन्ह, लिलेन्द्र प्रधान, दिनेश सिंह, भोला यादव, शंकर यादव सहित निकाय के सभी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, सहित मिडिया के लोग उपस्थित रहें।

Related posts