जशपुर में मतदाता जागरूकता अभियान : कुनकुरी के कंडोरा पंचायत में महिलाओं और युवाओं ने रंगोली, मेहंदी और रैली से किया मतदान के महत्व का प्रचार

जशपुर 25 जनवरी 25/ मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जागरूक किया जा रहा है।

इस कढ़ी में कुनकुरी विकासखंड के कंडोरा ग्राम पंचायत में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नई दिशा संकुल संगठन में बिहान की दीदियो के द्वारा रंगोली, मेहंदी एवं रैली के माध्यम से लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Related posts