जशपुर में रंगोली और रैली से फैला मतदान का संदेश! ‘जाबो’ अभियान के तहत मतदाताओं को किया जा रहा प्रेरित

जशपुर 6 फरवरी 25/ कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में मनोरा विकास खंड के धरती महिला क्लस्टर संगठन सोगडा में मतदान जागरूक अभियान के तहत जागरूकता रैली और रंगोली के माध्यम से लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है की जाबो मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले के सभी विकास खंड और गांव में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अभियान के तहत जागरूकता रैली, रंगोली, मेहंदी, नारा लेखन मतदाता शपथ आदि गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

Related posts