कुनकुरी में भाजपा का महतारी वंदन सम्मान समारोह कार्यकर्म में “भाभीजी सुपर सीएम” बयान पर कौशल्या साय का पलटवार – “पति का साथ देना गलत कैसे?” आप भी लक्ष्मण, भरत जैसे देवर बनो दुर्योधन व दुःशासन जैसे क्यो?…. देखें video….

कुनकुरी में भाजपा का महतारी वंदन सम्मान समारोह कार्यकर्म में “भाभीजी सुपर सीएम” बयान पर कौशल्या साय का पलटवार – “पति का साथ देना गलत कैसे?” आप भी लक्ष्मण, भरत जैसे देवर बनो दुर्योधन व दुःशासन जैसे क्यो?…. देखें video….

February 9, 2025 Off By Samdarshi News
Advertisements

कुनकुरी. 09 फरवरी 2025 : नगरीय निकाय चुनाव के अन्तर्गत नगर में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा महतारी वंदन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आयोजित हुए इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री की धर्मपत्नि कौशल्या साय सम्मिलित हुई। अतिथि के रूप में जशपुर राजपरिवार से विजय आदित्य सिंह जूदेव उपस्थित रहे। मंच पर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सहित 15 वार्ड के भाजपा पार्षद प्रत्याशी भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री की धर्मपत्नि श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि महतारियों का सम्मान हमेशा बने रहे। हमे सभी प्रकार के लोगो की आवश्यकता होती है। छत्तीसगढ़ छोटा सा प्रदेश नही है पुरे प्रदेश के विवाहित महिलाओं को प्रत्येक माह एक हजार रूपये देने का काम सरकार कर रही है। विपक्ष द्वारा भाभीजी सुपर सीएम के बयान को आडे हाथ लेते हुए कहा कि अपने पति के कार्यो में हाथ बटाकर धर्मपत्नि होने का धर्म निभा रही हू तो क्या मै गलत कर रही हूं। मैने किसी भी राजनैतिक दल के विरोध में कभी नही बोला। विगत दिनों कुनकुरी में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के कार्यक्रम में दिये गये बयान भौजी कमान संभाल रहे है को लेकर कहा कि आप भी लक्ष्मण, भरत जैसे देवर बनो क्यो दुर्योधन व दुःशासन बन रहे हो। आपने भी तो प्रदेश को पांच साल सरकार चलाई है।

समारोह को अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे सुदबल यादव ने भी संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। संबोधन में उन्होने प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा किये गये कार्यो का उल्लेख किया तथा भविष्य में नगर में भाजपा की सरकार बनाने पर विकास की रफ्तार तेज करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम को विजय आदित्य सिंह जूदेव द्वारा भी संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की गई।