जिला मुख्यालय जशपुर में यातायात व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन हेतु शासकीय राम भजन राय एन.ई.एस. कॉलेज जशपुर के 23 एन.सी.सी. कैडेटों को यातायात संबंधी प्रशिक्षण देकर आगामी 3 दिवस तक कर्तव्यस्थ किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर, दिनांक 28.01.2022 को शासकीय राम भजन राय एन.ई.एस. कॉलेज जशपुर के प्राचार्य डॉ. विजय रक्षित की उपस्थिति में यातायात शाखा से सहायक उप निरीक्षक रघुसाय पैंकरा, प्र.आर. 146 जगदीश भगत, आर. 630 जनक द्वारा कॉलेज के 23 एन.सी.सी. कैडेटों को यातायात नियमों एवं संकेतों का प्रशिक्षण देकर सभी कैडेटों को बस स्टैंड, महराजा चौक, रणजीता स्टेडियम सिग्नल, गम्हरिया तिराहा में दिनांक 29.01.2022 से 31.01.2022 तक यातायात व्यवस्था में कर्तव्यस्थ किया गया है।

प्राचार्य श्री रक्षित द्वारा एन.सी.सी. कैडेटों को यातायात नियमों एवं संकेतों के बारे में जानकारी/सुझाव देते हुये उनके उज्जवल भविष्य एवं अच्छे से ड्यूटी संपादित करने हेतु कहा गया। बढ़ती ट्रैफिक को नियंत्रण करने के दौरान आम जनता को किसी प्रकार की समस्या न हो इसका ध्यान रखने हेतु कहा गया।

Related posts