गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने में हुई लापरवाही के लिये प्रधान पाठिका हुई निलम्बित, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी हुआ आदेश…….

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. विकासखण्ड बगीचा की प्राथमिक शाला चुल्हापानी की प्रभारी प्रधान पाठक शिक्षक एलबी श्रीमती मनप्यारी तिर्की को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर द्वारा निलम्बित किये जाने का आदेश प्रसारित किया गया है। निलम्बन अवधि में उनका मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा कार्यालय रहेगा। जारी आदेश पत्र के अनुसार यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

उपरोक्त प्रकरण में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी विकास खण्ड बगीचा जिला जशपुर के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कार्यवाही की गई है।

देखे निलम्बन का आदेश…..

Related posts