करडेगा में धान खरीदी केन्द्र खुलने से आसपास के किसान खुश, किसान बेलधर ने कहा कि धान बेचने में उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई

Advertisements
Advertisements

जिले में अब तक 23498 किसानों से 151695 मैट्रिक टन धान खरीदी किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. दुलदुला विकासखण्ड के करडेगा में नया उपार्जन केन्द्र खुलने से आस-पास के किसान खुश हैं। यह बात कही-धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने आए किसान दुलदुला विकाखण्ड के पण्डरीअम्बा निवासी बेलधर राम ने अब उन्हें धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है। करडेगा में धान खरीदी केन्द्र खुलने से आस-पास के किसानों को 08 किलोमीटर की लंबी दूरी तैय करनी नहीं पड़ती है।

विपणन अधिकारी प्रवीण पैंकरा ने करडेगा धान खरीदी केन्द्र पहुचकर धान बेचने आए किसानों से चर्चा करके सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। किसान श्री बेलधन ने बताया कि वे इस वर्ष पहली बार धान बेचने आए हैं उन्हें किसी तरह की समस्या नहीं हुई है। उपार्जन केन्द्र नजदीक होने से धान बेचने में सुविधा हो रही है और केन्द्र में किसानों के लिए पानी, शौचालय, बैठक व्यवस्था सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। किसानों ने कहा कि टोकन भी आसानी से काटा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि जिले में धान बेचने के लिए 32188 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। अब तक 23498 किसानों से 151695 मैट्रिक टन धान खरीदी किया गया है और 96599 मैट्रिक टन धान का उठाव किया गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!