जशपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली गरीब परिवारों की किस्मत : अब न टपकती छत, न डर सांप-बिच्छुओं का, पक्के मकान में नई जिंदगी, जशपुर के मणिभूषण मिंज ने बताया कैसे बदला प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनका जीवन.

जशपुर. 26 अप्रैल 2025 : जशपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्के मकान का सपना साकार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में दूरस्थ अंचलों तक योजना का लाभ पहुँचाया जा रहा है। ग्राम बाधरकोना निवासी मणिभूषण मिंज जैसे हितग्राही आज अपने पक्के मकान में सुरक्षित और खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं, और सरकार का आभार जता रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में लोगों के पक्के मकान बनाने के सपने साकार हो रहे हैं। चेहरे में खुशी  जीवन में सुकून देखने को मिल रहा है। साय के सुशासन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है। जशपुर जिले में आर्थिक रूप से कमजोर विशेषकर गरीब परिवारों को पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है और उनके परिवारिक जीवन में बदलाव आ रहा है।

इसी कड़ी में जशपुर विकास खण्ड क्षेत्र में निवासरत् ग्राम बाधरकोना निवास श्री मणिभूषण मिंज को वर्ष 2024 – 2025 में आवास योजना का लाभ जिला प्रशासन के प्रयासों से मिला है। खुद के पक्के मकान में अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं, और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद भी दे रहे हैं।

Related posts