भाजपा ने विधानसभा थाने में मूणत को जल पिलाकर स्थगित कराया धरना, स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि और बदली आंदोलन की रणनीति

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

रायपुर. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पूर्व मंत्री राजेश मूणत को पानी पिलाकर विधानसभा थाने में दिये जा रहे अनिश्चितकालीन धरने को स्थगित कराया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशीक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आदि भी वरीष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे। इस अवसर पर इस धरने का शीघ्र ही विस्तार करने के साथ राज्य सरकार के विरूद्ध बड़े स्तर पर आंदोलन करने की योजना बनाने की सूचना भी दी गई।

भारत रत्न लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि

भारत रत्न लता मंगेशकर के हुए आकस्मिक निधन पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गई और इसे देश एवं कला जगत के लिये आपूरणीय क्षति बताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखा गया। उनके निधन पर घोषित दो दिन के राष्ट्रीय एवं राजकीय शोक के कारण पैदल मार्च और रायपुर बंद के निर्धारित कार्यक्रम को स्थगित किया गया।  

Related posts