जशपुर जिले में किसानों की सुविधा के लिये धान खरीदी केन्द्रों में अंतिम दिवस भी पुलिस विभाग की टीम की लगाई गई ड्यूटी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. जिले में विपण वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर 35 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से किसानों से धान खरीदी की गई। छत्तीसगढ़ शासन ने किसानों की सुविधाओं को ध्यान रखते हुए 07 फरवरी 2022 तक धान खरीदी करने के लिए अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी।

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में धान खरीदी के आखरी दिनों में भी सभी खरीदी केन्द्रों में पुलिस जवानों की चाक-चौबंध व्यवस्था की गई थी। ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए और छूटे हुए किसानों को किसी भी प्रकार का धान बेचने में समस्या नहीं हुई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!