आरोपी दीपू साव के विरूद्ध धारा 35 (1-व्ही) बीएनएसएस/303 बीएनएस के अंतर्गत की गई कार्यवाही.
सूरजपुर. 04 जून 2025 : सूरजपुर, 04 जून 2025: सूरजपुर पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 टन बिना दस्तावेज के कबाड़ जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार का निवासी है, जो अवैध रूप से कबाड़ लेकर बिक्री की तैयारी में था। पुलिस ने पिक-अप वाहन समेत करीब 1 लाख रुपये की संपत्ति को जब्त किया है। यह कार्रवाई डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के अवैध व्यापार पर पूर्ण अंकुश लगाने के सख्त निर्देशों के तहत की गई। प्रकरण में आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अवैध कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने के सख्त निर्देश जिले के थाना चौकी प्रभारियों को दिए है। सोमवार को थाना प्रतापपुर पुलिस ने अवैध कबाड़ पर कार्यवाही करते हुए एक लाख रूपये कीमत के 26 टन कबाड़ व परिवहन में प्रयुक्त पिक-अप वाहन जप्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 02 जून 2025 को थाना प्रतापपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम सौंतार में दीपू साव अपने पिक-अप वाहन क्रमांक बीआर 26 जीसी 1643 में अवैध कबाड़ लोड कर बिक्री हेतु ले जाने के लिए किराये के मकान के बाहर खड़ा किया है। प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम कार्यवाही हेतु मौके पर पहुंची जहां अवैध कबाड़ लोड पिक-अप मिलने पर दीपू साव पिता बिरझू साव उम्र 40 वर्ष ग्राम भरूब थाना ओबरा जिला औरंगाबाद बिहार वर्तमान पता ग्राम सौंतार थाना प्रतापपुर से कबाड़ संबंधी दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। कबाड़ चोरी का होने के पूर्ण अंदेशा पर धारा 35 (1-व्ही) बीएनएसएस/303 बीएनएस के अंतर्गत कार्यवाही कर 26 टन कबाड़ कीमत 1 लाख रूपये एवं पिक-अप वाहन जप्त कर आरोपी दीपू साव को गिरफ्तार किया गया।
इस प्रकरण की कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी प्रतापपुर सौरभ उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रतापपुर अमित कौशिक, एसआई संदीप सिंह, प्रधान आरक्षक रविशंकर चौबे, आरक्षक राजेश तिवारी, आरक्षक अवधेश कुशवाहा, आरक्षक नवीन बेक व आरक्षक भीमेश आर्मो सक्रिय रहे।
