800 पौधों से हरा हुआ रायगढ़ का फायरिंग रेंज : रायगढ़ पुलिस का हरियाली अभियान रंग लाया, आईजी संजीव शुक्ला ने खुद लगाया पौधा, बोले– “पुलिस की बंदूकें अब हरियाली भी बो रही हैं,” आईजी शुक्ला ने फायरिंग रेंज को बनाया पर्यावरण चेतना का मॉडल.

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला सर आज रायगढ़ प्रवास के दौरान पुलिस नियंत्रण कक्ष में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों के साथ बैठक लेने के पश्चात उर्दना स्थित पुलिस फायरिंग रेंज पहुंचे, जहां उन्होंने फायरिंग रेंज परिसर में चल रहे वृक्षारोपण कार्यों का निरीक्षण किया और अभियान की सराहना करते हुए स्वयं भी पौधारोपण किया।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने फायरिंग रेंज में किए जा रहे संरक्षण कार्यों की जानकारी देते हुए बताया गया कि लगभग साढ़े चार एकड़ में फैले फायरिंग रेंज को पहले चारों ओर घेराव कर सुरक्षित किया गया है। मवेशियों से पौधों की रक्षा के लिए परिधि पर खुदाई कर मजबूत मेड़ बनाई गई है और सभी पौधों को टी-गार्ड से संरक्षित किया गया है। इस मानसून सत्र में अब तक 800 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे लगाए जा चुके हैं।

Related posts