जशपुर के मनोरा में पेड़ों की तस्करी की साजिश नाकाम! 150 साल वृक्षों की गर्डलिंग कर नुकसान पहुंचाने की कोशिश, वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से बची हरियाली

जशपुर : जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत वन परिक्षेत्र मनोरा के सरडीह में कुछ अज्ञात तत्वों द्वारा विगत सप्ताह रात्रि में एक ही जगह पर लगभग 150 साल वृक्षों की गर्डलिंग कर गंभीर पर्यावरणीय क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया। वन विभाग अपराधियों की तलाश करने में तत्परता दिखाते हुए ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है एवं ऐसे घटनाओं के प्रति सतर्क रहने व घटना घटित होने पर विभाग को त्वरित सूचित करने समझाइश दे रही है। वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से 200 मिश्रित -करंज, अर्जुन, सिंदूर व अन्य लगवा लिए…

Read More

गजरथ यात्रा से जशपुर के 90 स्कूलों के 9800 छात्रों में फैली वन्यजीव जागरूकता, हाथियों के व्यवहार की मिली गहन जानकारी

जशपुर : गजरथ यात्रा द्वारा निरंतर स्कूलों में जाकर हाथी के व्यवहार एवं गतिविधि की जानकारी दी जा रही है। जशपुर वनमण्डलाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार गजरथ यात्रा के माध्यम से अब तक जिले के 90 स्कूलों में 9800 छात्र-छात्राओं को हाथी के व्यवहार एवं गतिविधि की जानकारी दी जा चुकी है। इनमें फरसाबहार, कुनकुरी एवं बगीचा विकासखण्ड अन्तर्गत आने वाले 75 स्कूलों के लगभग 8205 छात्र-छात्राएं एवं पत्थलगांव विकासखण्ड अंतर्गत 15 स्कूलों के 1595 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। वर्तमान में पत्थलगाव विकासखंड में निरंतर गजरथ यात्रा अपना कार्य कर…

Read More

वन विभाग की सख्त कार्रवाई: जशपुर में अतिक्रमण हटाकर किया गया पौधरोपण, ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी

जशपुर, 08 अक्टूबर 2025/ वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत परिक्षेत्र सन्ना के कक्ष क्रमांक पी 99 रकबा 0.900 हे., वनखंड सारंगपाठ के तावापानी नामक स्थन पर श्री शंकर यादव वल्द साधूचरण, जाति, अहीर, साकिन जोकारी के द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया था। उक्त अतिक्रमण स्थान पर दिनांक 05.10.2025 को पौध रोपण कर अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। पौध रोपण कार्य उपरांत समस्त ग्रामीणों द्वारा संकल्प लिया गया कि उपरोक्त अतिक्रमण स्थल में लगे पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल सभी के आपसी सहयोग से…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आह्वान — ‘वेटलैण्ड मित्र’ बनें, जैविक विरासत को बचाएं

नवा रायपुर में वेटलैण्ड एवं जैव विविधता संरक्षण पर उच्चस्तरीय कार्यशाला का आयोजन रायपुर, 14 जुलाई 2025/ जैव विविधता एवं आर्द्रभूमियों (वेटलैण्ड्स) के संरक्षण के उद्देश्य से आज नवा रायपुर स्थित दण्डकारण्य अरण्य भवन में एक उच्चस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्रीद्वय श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा सहित कैबिनेट के सभी मंत्री एवं विधायकगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि…

Read More

800 पौधों से हरा हुआ रायगढ़ का फायरिंग रेंज : रायगढ़ पुलिस का हरियाली अभियान रंग लाया, आईजी संजीव शुक्ला ने खुद लगाया पौधा, बोले– “पुलिस की बंदूकें अब हरियाली भी बो रही हैं,” आईजी शुक्ला ने फायरिंग रेंज को बनाया पर्यावरण चेतना का मॉडल.

आईजी संजीव शुक्ला ने की रायगढ़ पुलिस के वृक्षारोपण अभियान की सराहना, फायरिंग रेंज में स्वयं लगाया पौधा. रायगढ़. 12 जुलाई 2025 : रायगढ़ पुलिस द्वारा संचालित वृक्षारोपण अभियान को आज एक नई पहचान तब मिली, जब बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला स्वयं फायरिंग रेंज पहुंचे और पौधारोपण कर अभियान को प्रोत्साहित किया। उन्होंने पर्यावरण सरंक्षण को पुलिस विभाग की जिम्मेदारी बताते हुए 800 से अधिक पौधों के रोपण एवं संरक्षण कार्यों की सराहना की। यह पहल केवल हरियाली नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का संदेश भी बन…

Read More