लोन देने के बहाने ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा : साइबर फ्रॉड में लिंक हुए बैंक खातों के मालिक गिरफ्तार, दिल्ली से जुड़े साइबर अपराध की कड़ी सरगुजा में उजागर, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, अन्य फरार, न्यायालय के समक्ष किया गया पेश.

भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूची अनुसार फर्जी मोबाइल नम्बरों कों जारी करने वाले पॉइंट ऑफ़ सेल्स (पीओएस), म्यूल अकाउंट खाता धारकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय रायपुर से दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसी क्रम में फर्जी मोबाइल नम्बर धारक के विरुद्ध साइबर पुलिस स्टेशन नॉर्थ, नॉर्थ दिल्ली से समन्वय पुलिस पोर्टल में ऑनलाईन शिकायत दर्ज है। उपरोक्त ऑनलाईन शिकायत में शिकायतकर्ता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर बताया गया है कि आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता को फ़ोन कर लोन देने का झांसा देकर धोखाधड़ी किया गया है। उक्त शिकायत पर कार्यवाही किये जाने पर मामले में संदिग्ध मोबाईल नंबर की संलिप्तता पाई गई है। जो साइबर ठगी में उपयोग किये गए म्यूल एकाउंट से लिंक पाया गया है, जिसके बैंक खाता धारक रवि कुमार माझी के म्यूल अकाउंट में 25000/- रुपये एवं धीरज कुमार सिंह के म्यूल अकाउंट में 27380/- रुपये प्राप्त होना पाया गया है। उपरोक्त बैंक खाता क्रमांक ऑनलाईन फ्रॉड के शिकायत से संबंधित होने पर मामले में थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 397/25 धारा 317(4), 318(4), 61(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा म्यूल अकाउंट खाता धारक आरोपी रवि कुमार माझी एवं धीरज कुमार सिंह का पता तलाश कर पकड़ कर पूछताछ किया गया। जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) रवि कुमार माझी आत्मज सोती राम माझी उम्र 34 वर्ष साकिन नेहरू वार्ड सत्तीपारा, (02) धीरज कुमार सिंह आत्मज स्व. दिलीप सिंह उम्र 34 वर्ष साकिन बीचपारा फूंदुरडिहारी थाना गांधीनगर का होना बताया गया।

आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार करते हुए कुछ रकम के ऐवज में अपना-अपना खाता खुलवाकर अवैध सट्टा के रकम लेन-देन हेतु अन्य आरोपी को देना स्वीकार किये हैं, गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, मामले में शामिल अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार हैं, जिसका पता तलाश किया जा रहा है।

Related posts